মূল বিষয়বস্তুতে যান
কেরিয়ার

नए अवसर और सफलता के लिए आजमाएं दिए गए कुछ उपाय

संरचना, योग्यता, साहस, संवाद, आकर्षण और आत्मविश्वास — नए अवसर पाने और करियर में सफल होने के लिए आजमाएं ये छह उपाय।

অনুবাদ শীঘ্রই আসছে. এই লেখাটি এখনও বাংলা ভাষায় পাওয়া যাচ্ছে না, তাই আপনি এটি हिन्दी ভাষায় পড়ছেন।

सफलता की खुशी में बाहें फैलाए युवती
ছবি: Photo: Debabrata Patra / Unsplash

1. संरचना

सबसे पहली जरूरत योजना बनाने की है। तय करें कि आप कहां काम करना चाहते हैं और वहां तक कैसे पहुंच सकते हैं। अपना व्यक्तिगत लक्ष्य या बिजनेस प्लान किसी डायरी में लिखें। आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसके अनुरूप अपने नजरिये का विकास करें। आप जो हासिल करना चाहते हैं, अगर वह आप हासिल नहीं कर पाते हैं तो अपना एटीट्यूड बदलें और अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करें।

2. योग्यता

कई बार ऐसा भ्रम होता है कि हम यह भी कर सकते हैं और वह भी। यानी हम चित्रकार भी बन सकते हैं और गायक भी। लेकिन दोनों ही करियर के बारे में सोचकर यह समझ नहीं आता कि वास्तव में हमें कौन सा क्षेत्र चुनना चाहिए और किस तरफ आगे बढ़ना चाहिए। अगर ऐसी स्थिति है तो काउंसलर की सलाह जरूर लें। अगर आप अपना मन किसी खास क्षेत्र में जाने के लिए बना लेते हैं तो आप उसे हासिल जरूर कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए कठिन मेहनत की जरूरत होती है।

इसलिए जब आप किसी नए क्षेत्र के लिए योजना बनाएं तो यह जरूर तय करें कि आप उसके लिए कितने सक्षम हैं और उसमें कितना एंजॉय करेंगे। अगर आप शेफ हैं और फ्रेंच सीखना पसंद करते हैं तो आप फ्रांस जाकर फ्रेंच क्विजीन जरूर सीखना चाहेंगे। किसी भी क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले रुकावटें आती हैं। यह रुकावटें ट्रेनिंग, शिक्षा और योग्यता पर निर्भर करती हैं। इसलिए किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए पहले पूरी तरह तैयार हों। अपनी योग्यता को विकसित करें।

3. साहस

यह सबसे जरूरी है। कभी-कभी आपको खतरा उठाने की भी जरूरत होती है। हो सकता है आपको अपनी दिशा बदलनी पड़े और पुरानी ही चीजों को नए तरीके से करना पड़े। ऐसा करने में आपको परेशानी भी हो सकती है, लेकिन अगर आपको अपनी नई दिशा में विश्वास है तो आप उसमें बेहतर कर सकते हैं। कठिनाई या परेशानी के दौर में खुद पर भरोसा और साहस होना बेहद जरूरी है। सच का सामना करने के लिए भी साहस जरूरी है। साथ ही अपनी कमजोरी को स्वीकारने के लिए भी साहस/हिम्मत जरूरी है। जब आप गलत हों तो उसे स्वीकार करने के लिए साहस जुटाएं। इस तरह आप सही दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

4. संवाद

यह सभी जानते हैं कि प्रोफेशनल या निजी संबंध कम्यूनिकेशन की कमी के कारण कमजोर पड़ने लगते हैं। सफलता के लिए कम्यूनिकेशन सबसे बड़ा शस्त्र है, यह हमेशा ध्यान रखें। अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ बातचीत का सिलसिला बनाए रखें। ताकि बाजार में क्या चल रहा है, किस संस्थान में आप जैसे लोगों की जरूरत है, यह सब आपको पता रहे। कम्यूनिकेशन के कारण आपको नए अवसरों के बारे में पता चल पाएगा।

5. आकर्षण

आप चाहे इसे स्वीकारें या न स्वीकारें, लेकिन यह सच है कि आकर्षण सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण अर्हता है। प्रिया वॉरिक फिनिशिंग एकेडमी की ग्रूमिंग एक्सपर्ट प्रिया वॉरिक के मुताबिक आकर्षण के लिए आपको कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ती, लेकिन आपकी एक प्यारी-सी मुसकान सामने वाले का ध्यान आपकी ओर जरूर खींच लेती है। हंसता-मुसकराता हुआ चेहरा हर किसी को पसंद आता है। लेकिन आपकी हंसी में ईमानदारी और आत्मविश्वास की झलक होनी जरूरी है। बनावटी हंसी साफ पता चल जाती है और वह किसी को भी नहीं लुभाती। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण होना चाहिए। इसलिए दिल से मुसकराएं और खुश रहें ताकि दूसरे भी आपको देखकर अच्छा महसूस करें।

6. आत्मविश्वास

आत्मविश्वास कई चीजों से आता है। खुद को पहचानने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। खुद पर भरोसा हो तो सफलता हासिल करना मुमकिन है। अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं, लगन व मेहनत से काम करें, आपका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ेगा। सफलता पाने के लिए समय का महत्व समझें। जीवन में हर काम सोच-समझकर अपनी शक्ति और योग्यता के अनुसार चुनें और उसे पूरा करके ही दम लें। अपनी काबिलियत को पहचानें।

সব দেখুন