पीरियड्स के दौरान खानी चाहिए ये चीजें, दर्द में मिलती है राहत
पीरियड्स के दौरान दर्द, क्लोटिंग, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याओं से बचने के लिए सही डायट जरूरी है। जानें दलिया, मिलेट्स, ओट्स और भीगे छुआरे कैसे मदद करते हैं।

पीरियड्स के दौरान आपको दर्द, क्लोटिंग, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए जरूरी है कि आपकी डायट सही होनी चाहिए। यहां जानें कि पीरियड्स के दौरान क्या खाएं।
दलिया और मिलेट्स
पीरियड्स के दौरान आपको ऐसा खाना खाना चाहिए, जिसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में हों। ताकि पाचन सही रहे और आपको गैस की समस्या ना हो। इसलिए नाश्ते या रात खाने में नमकीन दलिया … और ओट्स खाएं। फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी की अच्छी मात्रा लेना जरूरी होता है।
भीगे हुए छुआरे खाएं
रात को छुआरे भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें नाश्ते में खाएं। अगर आपको दूध पीने का शौक है तो पीरियड्स में खाली दूध नहीं पीना चाहिए। इससे गैस की समस्या हो सकती है। आप इसमें हल्दी, कॉफी या हॉर्लिक्स मिलाकर पी सकती हैं।
(पत्रिका की उपलब्ध स्कैन प्रति में इस लेख का शेष अंश — मूड बेहतर बनाने वाले खाद्य पदार्थों और सब्जियों से जुड़ी सलाह — ढका होने के कारण पढ़ा नहीं जा सका।)



