പ്രധാന ഉള്ളടക്കത്തിലേക്ക് പോകുക
ബന്ധങ്ങൾ

रणवीर ने दीपिका को मैरेज मटीरियल कहा तो क्या बोले उनके पापा

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को ‘परफेक्ट मैरेज मटीरियल’ कहा तो उनके पिता प्रकाश पादुकोण बोले — दीपिका समझदार और परिपक्व है, शादी का फैसला वह खुद कर सकती है।

വിവർത്തനം ഉടൻ വരുന്നു. ഈ ലേഖനം ഇതുവരെ മലയാളംയിൽ ലഭ്യമല്ല, അതിനാൽ നിങ്ങൾ ഇത് हिन्दीയിൽ വായിക്കുന്നു.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
ഫോട്ടോ: Photo: Bollywood Hungama / Wikimedia Commons (CC BY 3.0)

अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर रणवीर सिंह लगातार उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ उनके कई हॉट और इंटीमेट सीन हैं। पिछले दिनों रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ‘कॉफी विद करण’ में आए थे। तभी से इन दोनों से जुड़ी बातें रह-रहकर लाइम-लाइट में आ रही हैं।

शो के दौरान ही जब रणवीर सिंह से दीपिका के बारे में पूछा गया तो रणवीर ने बातों ही बातों में दीपिका को मैरेज मटीरियल कहते हुए उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी। रणवीर ने कहा था कि वो दीपिका से शादी करना चाहेंगे क्योंकि दीपिका वाकई में परफेक्ट मैरेज मटीरियल हैं।

काफी समय बाद रणवीर के इस कमेंट पर दीपिका के पिता और भारत को बैडमिंटन में इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिला चुके प्लेयर प्रकाश पादुकोण ने रिएक्ट किया है। उनका कहना है, ‘दीपिका समझदार और परिपक्व है। वह एक जिम्मेदार बेटी है और पिता होने के नाते मैंने उसे उसके फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया हुआ है। रणवीर से शादी करने के मामले में भी वह खुद फैसला कर सकती है। रणवीर और दीपिका जो भी फैसला करेंगे, मैं उससे सहमत हूं।’

എല്ലാം കാണുക