मुख्य सामग्री पर जाएं
रिश्ते

रिलेशनशिप एडवाइज: सबके सामने तारीफ, अकेले में ताने

पति सबके सामने तारीफ करता है और अकेले में ताने मारता है: क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. जया सुकुल बता रही हैं कि यह दोहरा व्यवहार क्या है और इससे कैसे निपटें।

रिश्ते की उलझन में चिंतित विवाहित महिला
फ़ोटो: Representational photo: Anthony Tran / Unsplash

सबके सामने तारीफ, अकेले में ताने: पति करता है दोहरा व्यवहार, पर लोगों की नजर में परफेक्ट हसबैंड, मैं क्या करूं

सवाल- मेरी शादी को दो साल हो गए हैं। मैं कुछ चीजों को लेकर बहुत परेशान हूं, लेकिन किसी से शेयर नहीं कर पा रही हूं। जब मेरे घर में गेस्ट आते हैं तो मेरे हसबैंड उनके सामने मेरी बहुत तारीफ करते हैं, लोगों को लगता है कि इनका नेचर कितना अच्छा है। लोगों के सामने उनकी ऐसी ही इमेज है।

जब मैं घर पर अकेले होती हूं तो वो मेरी अपियरेंस पर, मेरी बातों पर या मेरी फैमिली पर अक्सर ताने मारते हैं। लोगों के बीच वो परफेक्ट पति दिखते हैं और मैं इस दबाव में किसी से कुछ शेयर नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि उन्हें तो हर कोई परफेक्ट मानता है। कोई मेरी बात क्यों मानेगा? मैं इस बात से घुट रही हूं। क्या ये इमोशनल डबल बिहेवियर ठीक है या मुझे अपनी फीलिंग्स सीरियसली लेनी चाहिए? मैं इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करूं?

एक्सपर्टः डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा

जवाबः सबसे पहले तो आप ये समझिए कि आप बहादुर हैं। आपने जो लिखा, वो लाखों शादीशुदा लड़कियां रोज महसूस करती हैं, पर बोल नहीं पाती हैं। आपने बोल दिया, यही आपकी ताकत है।

आप बिल्कुल भी अकेली नहीं हैं। ये जो बाहर तारीफ और अंदर ताने का खेल चल रहा है, इसे साइकोलॉजी में पब्लिक-प्राइवेट स्प्लिट बिहेवियर या इमोशनल डबल स्टैंडर्ड कहते हैं। ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। ये इमोशनल मैनिपुलेशन की शुरुआत होती है और कई बार इमोशनल एब्यूज तक पहुंच जाती है।

बाहर तारीफ क्यों करता है?

बाहर तारीफ करना उसकी इमेज मैनेजमेंट का तरीका है। वो दुनिया को दिखाना चाहता है कि देखो मैं कितना अच्छा पति हूं। ये तारीफ आपके लिए नहीं, उसकी अपनी वाहवाही के लिए होती है। अकेले में ताने मारकर वो आपको कमजोर रखना चाहता है, ताकि कंट्रोल उसके हाथ में रहे। ये दोहरा खेल आपको कन्फ्यूज करता है और यही सबसे खतरनाक है।

सभी देखें