मुख्य सामग्री पर जाएं

नियम एवं शर्तें

स्त्री विमर्श की वेबसाइट और ई-पत्रिका का उपयोग करके आप नीचे दी गई शर्तों से सहमत होती हैं।

सामग्री का स्वामित्व

इस वेबसाइट और पत्रिका के सभी लेख, फ़ोटो, डिज़ाइन और पत्रिका के पृष्ठ स्त्री विमर्श अथवा संबंधित लेखकों/फ़ोटोग्राफ़रों की संपत्ति हैं।

  • आप सामग्री निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए पढ़ और साझा कर सकती हैं, बशर्ते मूल लेख का लिंक दिया जाए।
  • किसी लेख, फ़ोटो या पत्रिका पृष्ठ को पूरा या आंशिक रूप से पुनः प्रकाशित करने के लिए लिखित अनुमति आवश्यक है।
  • ई-पत्रिका के पृष्ठ केवल ऑनलाइन पढ़ने के लिए हैं; उन्हें बेचना या बड़े पैमाने पर वितरित करना मना है।

विचार और सटीकता

इस अंक में प्रकाशित सामग्री लेखकों के स्वयं के विचार हैं, इससे संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है।

स्वास्थ्य, सौंदर्य, कानून या वित्त से जुड़ी सामग्री सामान्य जानकारी के लिए है; किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। सरकारी योजनाओं की शर्तें समय के साथ बदल सकती हैं — आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें।

विज्ञापन और सदस्यता

विज्ञापनदाताओं के दावों की ज़िम्मेदारी उनकी स्वयं की है। सदस्यता और विज्ञापन के अनुरोध हमारी टीम की पुष्टि और भुगतान के बाद ही मान्य होते हैं; वेबसाइट पर दिखाए गए सांकेतिक मूल्य अंतिम नहीं हैं।

बाहरी लिंक

वेबसाइट पर अन्य वेबसाइटों के लिंक हो सकते हैं। उनकी सामग्री या नीतियों के लिए स्त्री विमर्श ज़िम्मेदार नहीं है।

न्याय क्षेत्र और बदलाव

समस्त विवादों के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल (मध्यप्रदेश) होगा।

हम इन शर्तों को समय-समय पर अपडेट कर सकते हैं; नवीनतम संस्करण हमेशा इसी पृष्ठ पर रहेगा।

गोपनीयता नीति →|संपर्क करें →