মূল বিষয়বস্তুতে যান
পরিবার

फैमिली को दें पर्याप्त समय, यह आपके लिए कितना जरूरी?

परिवार को पर्याप्त समय देना मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों के विकास और रिश्तों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है, और यह काम में बेहतर प्रदर्शन की ऊर्जा भी देता है।

অনুবাদ শীঘ্রই আসছে. এই লেখাটি এখনও বাংলা ভাষায় পাওয়া যাচ্ছে না, তাই আপনি এটি हिन्दी ভাষায় পড়ছেন।

बगीचे में बैठा मुस्कुराता हुआ भारतीय परिवार
ছবি: Photo: Fotos / Unsplash

आमतौर पर कामकाजी और घरेलू महिलाओं के बीच एक अंतर देखने को मिलता है। यह है परिवार के लिए महिलाओं द्वारा दिए गए समय में बदलाव का। कामकाजी महिलाएं ऑफिस से लेकर परिवार के बीच तक संतुलन बनाने में कभी अपने आप को थका हुआ महसूस करने लगती हैं तो कभी किसी मानसिक परेशानी और उलझन के बीच फंसी महसूस करती हैं। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि परिवार को पर्याप्त समय देना आपके मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों के विकास और आपसी रिश्तों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। यह न केवल घर का माहौल खुशनुमा बनाता है, बल्कि आपको तनाव से मुक्त कर काम में बेहतर प्रदर्शन करने की ऊर्जा भी देता है। पारिवारिक जीवन और काम के बीच संतुलन बनाने के लिए इन मुख्य बातों को समझें।

मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति

एक्सपर्ट बताते हैं कि अपनों के साथ बिताया गया समय आपके 'स्ट्रेस हार्मोन' (कोर्टिसोल) को कम करता है, जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। ऐसे में आपके व्यवहार और काम करने की क्षमता का विकास होता है, जो परिवार की उन्नति के लिए नींव का पत्थर साबित होता है।

परिवार में मजबूत भावनात्मक जुड़ाव

जब आप अपने परिवार में बच्चों और जीवनसाथी के साथ संवाद करते हैं तो उनके प्रति आपके रिश्तों में गहराई बढ़ती है और अकेलापन दूर होता है। इससे परिवार का हर सदस्य डिप्रेशन जैसी बीमारियों से दूर तो रहता ही है, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सबके आप अच्छे दोस्त भी बन जाते हैं, जिससे कोई भी समय बिताना आसान हो जाता है।

बेहतर कार्य-क्षमता

यहां यह ध्यान रखना बेहतर रहेगा कि जब आप अपने परिवार को पर्याप्त समय देते हैं, तो काम के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक हो जाता है और उत्पादकता बढ़ती है। इससे आपको और परिवार दोनों को लाभ होता है।

बच्चों का विकास

मनोचिकित्सकों की राय है कि माता-पिता का समय बच्चों में आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार विकसित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए आज की दौड़भाग भरी जिंदगी के बीच व्यस्त दिनचर्या में से परिवार के लिए रोज कम से कम एक घंटे का समय जरूर निकालें, यह आपके और परिवार के लिए हर तरह से फायदेमंद रहेगा।

সব দেখুন