ಮುಖ್ಯ ವಿಷಯಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ
ಸೌಂದರ್ಯ

किचन में भी हैं बेहतर सौंदर्य के राज, महिलाएं हर दिन इनका इस्तेमाल करती हैं

हल्दी, मलाई, बेसन, नींबू और शहद जैसी रसोई की चीजें बिना किसी रसायन के त्वचा को निखार, पोषण और नमी देती हैं।

ಅನುವಾದ ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬರಲಿದೆ. ಈ ಲೇಖನ ಇನ್ನೂ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಲಭ್ಯವಿಲ್ಲ, ಆದ್ದರಿಂದ ನೀವು ಇದನ್ನು हिन्दीಯಲ್ಲಿ ಓದುತ್ತಿದ್ದೀರಿ.

हल्दी, शहद, नींबू और बेसन जैसी रसोई की चीजों से फेस पैक लगाती महिला
ಫೋಟೋ: Photo: monica dahiya / Unsplash

आमतौर पर महिलाएं घर के किचन को केवल भोजन पकाने तक सीमित मानती हैं। लेकिन हर घर के किचन में भोजन के अलावा भी बहुत कुछ छिपा होता है, जिसे जानना आपको सेहतमंद रखने के साथ सुंदर बनाए रखने में भी काफी मदद करेगा। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि घर के किचन में मौजूद कई प्राकृतिक सामग्रियां बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का काम करती हैं। हल्दी, मलाई, बेसन, नींबू और शहद जैसी चीजें त्वचा को प्राकृतिक निखार, पोषण और नमी देती हैं। यह बिना किसी रसायन के त्वचा को गहराई से साफ और स्वस्थ रखती हैं। किचन के इन सौंदर्य रहस्यों और उनके बेहतर उपयोग के बारे में कुछ खास बातें आप जान सकती हैं।

मलाई, दूध और बेसन

घर के किचन में मौजूद दूध, मलाई और बेसन स्किन के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। बेसन त्वचा से मृत कोशिकाओं (डेड स्किन) को हटाने में मदद करता है। मलाई या दूध मिलाने से यह एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर बन जाता है, जो स्किन को मुलायम बनाता है। किचन में सबसे खास मानी जाने वाली हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को दूर करते हैं। शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और प्राकृतिक चमक लाता है। लगभग हर मौसम में मिलने वाला नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। यह त्वचा के कालेपन और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। इसे हमेशा किसी अन्य सामग्री (जैसे गुलाब जल अथवा शहद) के साथ मिलाकर लगाने से काफी लाभ मिलता है।

चावल का आटा

एक्सपर्ट मानते हैं कि चावल के आटे का इस्तेमाल एक्सफोलिएटर के रूप में किया जाता है। यह त्वचा को गहराई से साफ करके रंगत को निखारता है। इसका उपयोग किसी भी मौसम में किया जा सकता है। किचन में सब्जियों के रूप में इस्तेमाल होने वाले टमाटर का इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। पके टमाटर का रस त्वचा के रोमछिद्रों (पोर्स) को छोटा करने और त्वचा के अतिरिक्त तेल (ऑयल) को नियंत्रित करने में अत्यधिक प्रभावी बताया गया है।

एलोवेरा और नारियल का तेल

रूखी त्वचा को सामान्य करने, त्वचा की जलन मिटाने और रात के समय त्वचा को पोषण देने के लिए नारियल का तेल और ताजा एलोवेरा जेल एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत बढ़ती जाती है।

ಎಲ್ಲವನ್ನೂ ನೋಡಿ