ಮುಖ್ಯ ವಿಷಯಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ
ಸೌಂದರ್ಯ

सर्दियों में डैंड्रफ आएगा ही नहीं, ये 4 टिप्स फॉलो करें

सर्दियों में रूसी की समस्या बहुत आम है, लेकिन दही-अंडा, तेल मालिश, नींबू-शहद और जैतून के तेल जैसे आसान घरेलू उपायों से इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

ಅನುವಾದ ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬರಲಿದೆ. ಈ ಲೇಖನ ಇನ್ನೂ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಲಭ್ಯವಿಲ್ಲ, ಆದ್ದರಿಂದ ನೀವು ಇದನ್ನು हिन्दीಯಲ್ಲಿ ಓದುತ್ತಿದ್ದೀರಿ.

बालों की देखभाल करती युवती
ಫೋಟೋ: Photo: Mariia Horobets / Unsplash

सर्दियों में बालों में रूसी या डैंड्रफ की समस्या होना बहुत ही कॉमन है। पूरे विंटर सीजन में ज्यादातर लोग कभी न कभी इस समस्या को जरूर फेस करते हैं। लेकिन आप इस समस्या से बचे रह सकते हैं, अगर थोड़ी-सी सावधानी बरतें...

जल्द मिलेगा रूसी से छुटकारा

अगर आप रूसी की समस्या से तुरंत आराम चाहते हैं तो दही में अंडे की सफेदी और शहद मिलाकर बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद धो लें। आपको एक वॉश में फर्क नजर आएगा। सप्ताह में एक बार ही इस तरीके को अपनाकर आप पूरी सर्दियों खूबसूरत बाल पा सकते हैं।

यह आपको पता है, बस इस तरह करना है

हम सभी जानते हैं कि सिर में ऑयल से मसाज करना बालों और ब्रेन दोनों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि स्कैल्प में हेयर मसाज के बाद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। वहीं, ब्रेन रिलैक्स होता है। सर्दियों में सरसों ऑयल को हल्का गर्म करके इससे मसाज करनी चाहिए। आप चाहें तो नारियल का तेल भी यूज कर सकते हैं।

नींबू और शहद को मिक्स करके बालों में लगाने से बालों में रूसी की समस्या खत्म होती है। नींबू में साइट्रिक अम्ल होता है, जो किसी भी तरह के फंगस को पनपने नहीं देता और शहद सिर की त्वचा में नमी बनाए रखता है। इनका मिश्रण आप सप्ताह में 2 से 3 बार बालों में 25 मिनट लगाकर शैंपू कर लें। रूसी की समस्या नहीं होगी। साथ ही आपके बाल शाइनी और स्मूद बनेंगे।

रूखे बालों में रूसी की समस्या

अगर आपके बाल काफी रूखे या हार्ड हैं तो सर्दियों में डैंड्रफ से बचने के लिए आप ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल से बालों में मसाज कर सकते हैं। इससे बाल चिपचिपे भी नहीं होते हैं और डैंड्रफ भी दूर होता है। आप इसे शहद के साथ मिक्स करके हेयर मास्क बनाकर भी यूज कर सकते हैं। यह मास्क लगाने के 30 मिनट बाद शैंपू कर लें।

सप्ताह में दो बार ऐसा करने पर डैंड्रफ साफ हो जाएगा।

ಎಲ್ಲವನ್ನೂ ನೋಡಿ