फिगर के अनुसार करें साड़ियों का चुनाव
साड़ी महिलाओं की सुंदरता निखार देती है, पर गलत ढंग से पहनी साड़ी रूप बिगाड़ भी सकती है। रंग, कद-काठी और मौके के हिसाब से साड़ी चुनने के आसान सुझाव।

साड़ी एक ऐसा पहनावा है जिससे महिलाओं की सुंदरता निखर उठती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठीक ढंग से नहीं पहनी गई साड़ी आपके रूप को भद्दा बना सकती है? इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साड़ी पहनते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
रंग के हिसाब से करें चुनाव
साड़ी खरीदते समय अपनी त्वचा के रंग का पूरी तरह ध्यान रखें। हमेशा अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से ही साड़ियों का चुनाव करें।
गोलमटोल लेडीज के लिए
यदि आप गोलमटोल महिला हैं तो आपको पतली रेशम या शिफॉन की साड़ी आप पर सूट करेगी। रेशम आपके शरीर को पतला दिखाने में मदद करेगा। अगर आपको सिल्क पसंद है तो आपको मैसूर सिल्क साड़ी काफी सूट करेगी, क्योंकि इस तरह की साड़ियां ज्यादा भारी नहीं होतीं।
पतली लेडीज के लिए
पतली महिलाओं पर कॉटन, टिश्यू, तुस्सर, ऑर्गेंजा के कपड़ों की साड़ी सूट करेगी। इन कपड़ों की साड़ी आपके शरीर की बनावट को और भी सुंदर बना देगी।
कम हाइट वाली लेडीज के लिए
अगर आपकी हाइट कम है तो आपको कम बॉर्डर वाली साड़ियां पहननी चाहिए, जो आपको सुंदर और आकर्षक लुक देंगी।
ऑफिशियल लेडीज के लिए
यदि आप ऑफिस जाने के लिए साड़ी पहन रही हैं तो उसे अच्छी तरह पिन-अप जरूर कर लें। ऐसा करने से आप आसानी से साड़ी को संभाल सकेंगी।



