મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ
મધ્ય પ્રદેશ

ढोंग और पाखण्ड छोड़कर किसानों को राहत दे कमलनाथ सरकार: गोपाल भार्गव

केंद्र का नाम लेकर किसानों को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार : नरोत्तम मिश्रा। भोपाल में पत्रकार-वार्ता में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि खाद-यूरिया के संकट से जूझ रहे किसानों की आवाज भाजपा सदन से सड़क तक उठाएगी।

અનુવાદ ટૂંક સમયમાં આવી રહ્યો છે. આ લેખ હજી ગુજરાતીમાં ઉપલબ્ધ નથી, તેથી તમે તેને हिन्दीમાં વાંચી રહ્યા છો.

धान के पानी भरे खेत में बैलों से जुताई करता किसान, पास में ट्रैक्टर (प्रतीकात्मक चित्र)
ફોટો: Representational photo: Rajesh Ram / Unsplash

केंद्र का नाम लेकर किसानों को गुमराह कर रही प्रदेश सरकार : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। प्रदेश में किसान परेशान है। उसे खेती के लिए खाद, बीज और यूरिया तक नहीं मिल रहा है। मजबूर होकर किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रदेश में अभी तक सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपनी विफलता को छुपाने के लिए प्रदेश सरकार केन्द्र पर आरोप मढ़ रही है, लेकिन जनता कांग्रेस की हकीकत जानती है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के परेशान किसानों की आवाज पूरी ताकत के साथ उठायेगी और सरकार को मजबूर करेगी। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में कही।

सदन से सड़क तक उठाएंगे किसानों की आवाज

भार्गव ने कहा प्रदेश में चारों ओर हाहाकार है, जनता परेशान है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद यूरिया नहीं मिल पाता। पुलिस थानों से किसानों को खाद वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लगातार किसानों के दुख-दर्द को आवाज दी है। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और विरोध के माध्यम से सोयी हुई सरकार को जगाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार हर माह करोड़ों का ऋण ले रही है लेकिन विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हैं। उन्होंने प्रश्न करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या जनता का पैसा विदेश यात्राओं, मंत्रियों के बंगलों की सजावट, ट्रांसफर उद्योग और 60 करोड़ रुपए कीमत वाला विमान खरीदने के लिए है? उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में जो वचन दिए थे उन्हें सरकार पूरा करे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसानों की आवाज बुलंद करेगी।

श्री भार्गव ने कहा कि आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार को हम हर मोर्चे पर घेरेंगे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा सांसदों के घर पर किए गए प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस ने नई परिपाटी शुरू की है। अब हम भी यही करने के लिए विवश हैं। सरकार ने किसानों के लिए क्या किया वह बताए और वचन पत्र के कितने वचन पूरे हुए हैं, जवाब दे।

બધું જુઓ