முதன்மை உள்ளடக்கத்திற்குச் செல்
பெண் சக்தி

लहरों पर जीता मध्यप्रदेश

एशिया कप रोइंग में दिलजोत और पूनम ने 2 कांस्य पदक हासिल किए। दक्षिण कोरिया में आयोजित प्रतियोगिता में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव।

மொழிபெயர்ப்பு விரைவில் வரும். இந்தக் கட்டுரை இன்னும் தமிழ் மொழியில் கிடைக்கவில்லை, எனவே நீங்கள் இதை हिन्दी மொழியில் படிக்கிறீர்கள்.

पानी में रेसिंग नाव खेते तीन रोअर (प्रतीकात्मक चित्र)
புகைப்படம்: Representational photo: David Trinks / Unsplash

भोपाल। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की रोइंग खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया कप रोइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 2 कांस्य पदक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

पदक विजेता खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में दिलजोत कौर एवं पूनम ने बेहतरीन तालमेल, तकनीक और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ाया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की मजबूत उपस्थिति

इन उपलब्धियों ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह सफलता प्रदेश में विकसित हो रही खेल संस्कृति एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाती है। रोइंग कोच कैप्टन दलवीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके प्रशिक्षण, रणनीति और अनुभव ने खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अकादमी का प्रशिक्षण बना सफलता की कुंजी

मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों में आधुनिक प्रशिक्षण, फिटनेस प्रबंधन एवं विशेषज्ञ कोचिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीत रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। रोइंग में मिली यह सफलता न केवल खेल को बढ़ावा दे रही है, बल्कि मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक मजबूत पहचान भी दिला रही है।

அனைத்தையும் காண்க