முதன்மை உள்ளடக்கத்திற்குச் செல்
மத்தியப் பிரதேசம்

हमीदिया कॉलेज में शुरू होगा दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने घोषणा की कि भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अगले सत्र से दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू होगा; उन्होंने राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।

மொழிபெயர்ப்பு விரைவில் வரும். இந்தக் கட்டுரை இன்னும் தமிழ் மொழியில் கிடைக்கவில்லை, எனவே நீங்கள் இதை हिन्दी மொழியில் படிக்கிறீர்கள்.

शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल का प्रवेश द्वार
புகைப்படம்: Photo: Suyash Dwivedi / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)

भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने घोषणा की है कि भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अगले शिक्षा सत्र में दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। श्री पटवारी महाविद्यालय में राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। प्रतियोगिता में रीवा, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल संभाग की टीमें भाग ले रही हैं।

मंत्री श्री पटवारी ने कहा कि हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के लिये वर्ल्ड बैंक परियोजना में 15 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम, कम्प्यूटर लैब और स्मार्ट क्लासेस निर्माण तथा खेल गतिविधियों में खर्च की जाएगी।

श्री जीतू पटवारी ने राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि कबड्डी भारत का पारम्परिक खेल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। खेल एवं खिलाड़ियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिये प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। श्री पटवारी ने कहा कि खिलाड़ियों का कैरियर सुनिश्चित हो, इसके लिये शासकीय नौकरियों में उन्हें 5 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव नए खेल नीति में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री आरिफ मसूद, हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. जैन, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक श्री महेन्द्र सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

அனைத்தையும் காண்க