முதன்மை உள்ளடக்கத்திற்குச் செல்
அழகு

गोरा होने के उपाय

टमाटर-हल्दी, दूध की मलाई-हल्दी-बेसन, आलू का रस और नींबू — रंग निखारने के कुछ पुराने देसी घरेलू नुस्खे और उन्हें लगाने की विधि।

மொழிபெயர்ப்பு விரைவில் வரும். இந்தக் கட்டுரை இன்னும் தமிழ் மொழியில் கிடைக்கவில்லை, எனவே நீங்கள் இதை हिन्दी மொழியில் படிக்கிறீர்கள்.

घरेलू फेस पैक लगाती महिला
புகைப்படம்: Photo: Aakash Panchal / Unsplash

गोरा होने के उपाय, गोरा होने के घरेलू उपाय — जी दोस्तो, आजकल ये इंटरनेट पर बहुत सर्च हो रहे हैं और बहुत सारे आपको पढ़ने को मिल जाएंगे। लेकिन इसमें जो देसी घरेलू नुस्खे बताने जा रहा हूं, इनका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है और जल्द ही आपको ये गोरा बना देंगे।

दोस्तो, आज के टाइम में बहुत सारे प्रोडक्ट बाजार में आ चुके हैं। लोग उनका सहारा लेते हैं, पर गोरा होने के लिए उन्हें साइड इफेक्ट का भी सामना करना पड़ता है, जिस कारण फेस काला और फेस पर फुंसी हो जाती है। इसी के चलते आज मैं आपके लिए कुछ कारगर नुस्खे लेकर आया हूं, जो आपको कम टाइम में गोरा बना देंगे।

1. दूध की मलाई, हल्दी और बेसन

ये नुस्खा दोस्तो बहुत ही पुराना है। इस नुस्खे को लगभग सभी अपनी लाइफ में जरूर करते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको जरूरत होगी — दूध की मलाई, हल्दी, बेसन। जी दोस्तो, ये तीनों चीजें आपके घर में बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगी, अगर न हों तो आप किसी पंसारी की दुकान से ले आएं। और शाम के टाइम इन सभी चीजों को इकट्ठा कर एक पेस्ट बना लें, इसी के साथ आपका ये नुस्खा बनकर तैयार हो जाएगा।

लगाने की विधि: अपने चेहरे को गुलाब जल की मदद से साफ कर लें और इस पेस्ट को रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। और सुबह इसको ताजे पानी से साफ कर लें। इस नुस्खे को आप दूसरे दिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले दिन से ही आपको चौंका देने वाले नतीजे दिखेंगे।

2. टमाटर और हल्दी

ये नुस्खा बहुत आसान है और ये जितना आसान है, उतना ही कारगर भी है। इसको तैयार करने के लिए आपको 2 चीजों की जरूरत पड़ने वाली है — टमाटर और हल्दी। जी दोस्तो, इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सिर्फ इन दो की जरूरत होगी।

बनाने और प्रयोग करने की विधि: टमाटर को दो हिस्सों में काटकर टमाटर पर हल्दी लगा लें और अपने चेहरे पर 5 मिनट मालिश करें। और बाद में इसको फेस वॉश की मदद से साफ करें। कुछ ही दिनों के प्रयोग से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

3. आलू का रस, हल्दी और कच्चा दूध

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी — 2 चम्मच आलू का रस, थोड़ी हल्दी और 1 चम्मच कच्चा दूध। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें और रुई की मदद से अपने चेहरे पर 5 मिनट तक मालिश करें। इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें, सुबह आप इसे पानी की मदद से साफ कर दें। इस नुस्खे के कुछ ही दिनों के प्रयोग से आपका रंग निखर जाएगा।

4. नींबू का रस

बनाने और लगाने की विधि: आधा नींबू लें, रस निकालकर चेहरे पर लगा लें और 5 से 10 मिनट बाद ताजे पानी से साफ कर लें। कुछ ही दिनों के प्रयोग से बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे।

அனைத்தையும் காண்க