मुख्य मजकुराकडे जा
करिअर

बॉस से बीमारी का झूठा बहाना

सात फीसदी कर्मचारियों ने माना कि छुट्टी लेने के लिए वे बॉस से बीमारी का झूठा बहाना करते हैं। ब्रिटेन के एक सर्वे के मुताबिक ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए लोग सबसे ज्यादा फ्लू का बहाना बनाते हैं।

अनुवाद लवकरच येत आहे. हा लेख अद्याप मराठी मध्ये उपलब्ध नाही, म्हणून तुम्ही तो हिन्दी मध्ये वाचत आहात.

दफ्तर में बॉस से बात करती कर्मचारी
छायाचित्र: Photo: Barney Goodman / Unsplash

सात फीसदी कर्मचारियों ने माना कि छुट्टी लेने के लिए करते हैं

ऑफिस से बहाना बनाकर छुट्टी तो आपने भी ली होगी। यह अलग बात है कि छुट्टी लेने का आपका बहाना सक्सेसफुल रहा या नहीं। लेकिन ऑफिस से छुट्टी लेने का यह बहाना ऑल टाइम हिट है। एक सर्वे की मानें तो ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए लोग सबसे ज्यादा फ्लू का बहाना बनाते हैं।

ब्रिटेन में 2000 लोगों पर किए गए सर्वे के मुताबिक, अधिकतर कर्मचारी दूसरी बीमारी होने पर भी छुट्टी के लिए फ्लू का बहाना बनाते हैं और बॉस उन्हें आसानी से छुट्टी दे भी देते हैं। सर्वे में 1000 बॉस और 1000 कर्मचारियों को शामिल किया गया। सर्वे के अनुसार, पांच में से केवल एक बॉस मानता है कि सिरदर्द, कमर दर्द छुट्टी लेने का पर्याप्त कारण है। इतना ही नहीं सर्वे के अनुसार, एक्सीडेंट होना या किसी तरह की सर्जरी भी बॉस की सहानुभूति नहीं ले पाती।

जबकि 41 फीसदी बॉस फ्लू को छुट्टी का पर्याप्त कारण मानते हैं। वह मानते हैं कि फ्लू में घर पर ही रहकर पर्याप्त आराम करना चाहिए। सर्वे में शामिल सात फीसदी कर्मचारियों ने माना कि छुट्टी लेने के लिए वह अपने बॉस से बीमारी का झूठा बहाना करते हैं। वहीं तनाव और चिंता की स्थिति में वह छुट्टी लेने के लिए छह गुना ज्यादा बार बीमारी का बहाना बनाते हैं। 40 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वह बॉस को छुट्टी लेने के बारे में कभी भी सच नहीं बताते।

सर्व पहा