ಮುಖ್ಯ ವಿಷಯಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ
ಆರೋಗ್ಯ

शेपवियर पहनने से आप हो सकती हैं बीमार, जानिए इसके साइड इफेक्ट

छरहरा दिखने के लिए शेपवियर का इस्तेमाल आम हो गया है, लेकिन ज्यादा देर तक पहनने से पाचन, सांस, रक्त संचार, मांसपेशियों और पॉश्चर पर बुरा असर पड़ सकता है।

ಅನುವಾದ ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬರಲಿದೆ. ಈ ಲೇಖನ ಇನ್ನೂ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಲಭ್ಯವಿಲ್ಲ, ಆದ್ದರಿಂದ ನೀವು ಇದನ್ನು हिन्दीಯಲ್ಲಿ ಓದುತ್ತಿದ್ದೀರಿ.

शेपवियर पहने युवती
ಫೋಟೋ: Photo: Sasun Bughdaryan / Unsplash

छरहरा फिगर और स्लिम कर्वी लुक हर लड़की, खूबसूरत लड़की की चाह होती है। लेकिन कई लड़कियां अट्रैक्टिव दिखने के लिए और बॉडी फैट छिपाने के लिए शेपवियर का इस्तेमाल करती हैं। शेपवियर न सिर्फ बॉडी की कमियों को छुपाता है बल्कि ये आजकल कई लड़कियों के कॉन्फिडेंस को भी बढ़ा रहा है। लेकिन आपकी खूबसूरत दिखने की ये आदत आपको बीमार भी बना सकती है। जी हां, ज्यादा देर तक शेपवियर पहनने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कसावट की वजह से आपको मांसपेशियों के दर्द से लेकर इंफेक्शन तक से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, क्या-क्या समस्याएं आपको हो सकती हैं।

डाइजेशन में समस्या

बॉडी शेपर पहनने से पेट के आसपास की जगह पर दबाव बनने लगता है। इसकी वजह से आंतरिक अंगों पर दबाव के साथ ही खिंचाव महसूस होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर में मौजूद एसिड ग्रासनली में पहुंच सकता है और इससे अपच और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

बॉडी पॉश्चर

खराब बॉडी शेपर पहनने से न सिर्फ आपको चलने-फिरने में परेशानी पैदा होती है बल्कि इससे आपके बॉडी शेप और पॉश्चर पर भी असर पड़ता है।

सांस लेने में दिक्कत

बॉडी शेपर बहुत ज्यादा टाइट होते हैं, इनको पहनने से कई बार सांस लेने में दिक्कत होती है और ये बेहोशी की वजह तक बन सकती है। लंबे समय तक पहनने की वजह से ये ब्लड सर्कुलेशन पर भी प्रभाव डालता है।

मांसपेशियों पर प्रभाव

लंबे समय तक बॉडी शेपर पहनने से रीढ़ की हड्डी, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा पेट, कमर और पैरों में दर्द हो सकता है। यह आपकी नर्व को कम्प्रेस कर सकता है और आपकी थाइ को नम्ब (सुन्न) कर सकता है।

ಎಲ್ಲವನ್ನೂ ನೋಡಿ