ಮುಖ್ಯ ವಿಷಯಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ
ಸರ್ಕಾರಿ ಯೋಜನೆಗಳು

पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में हो सकेंगे जमा 500-1000 के पुराने नोट

नोटबंदी के बाद राहत: वित्त मंत्रालय ने ऐलान किया कि 500 और 1000 के पुराने नोट अब डाक विभाग के सेविंग अकाउंट में जमा कराए जा सकेंगे।

ಅನುವಾದ ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬರಲಿದೆ. ಈ ಲೇಖನ ಇನ್ನೂ ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಲಭ್ಯವಿಲ್ಲ, ಆದ್ದರಿಂದ ನೀವು ಇದನ್ನು हिन्दीಯಲ್ಲಿ ಓದುತ್ತಿದ್ದೀರಿ.

डाकघर के काउंटर पर कतार में लोग
ಫೋಟೋ: Photo: Nizil Shah / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)

नोटबंदी के बाद 500 और 1000 के पुराने नोटों को लेकर बुधवार को वित्त मंत्रालय ने राहत का ऐलान किया। सरकार ने कहा कि 500 और 1000 के पुराने नोट डाक विभाग की सेविंग अकाउंट में जमा कराए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर की शाम को 500 और 1000 के नोटों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद 2000 के नोट लाए गए और 500 के भी नए नोट लाए गए। लोगों से पुराने नोटों को जमा करने और एक्सचेंज करने को कहा गया। बैंकों, पोस्ट ऑफिसों में तबसे लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। ई-वॉलेट से भी सरकार स्विचिंग चार्ज हटा चुकी है और 31 दिसंबर तक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर भी सर्विस चार्ज हटाया जा चुका है। दास ने ये भी बताया कि किसानों तक फंड पहुंचाने के लिए नाबार्ड जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी कर चुका है और नाबार्ड के जरिए किसानों को पैसा दिया जाएगा।

इसके अलावा 24 नवंबर तक पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पतालों समेत कई जगहों पर पुराने नोट चलाने की अनुमति दी गई, लेकिन पुराने नोटों को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। अब वित्त मंत्रालय ने लोगों के लिए ये राहत का ऐलान किया है। इसके तहत लोग डाक घरों में अपने सेविंग अकाउंट में पुराने नोट जमा करा सकेंगे।

ಎಲ್ಲವನ್ನೂ ನೋಡಿ