મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ
મધ્ય પ્રદેશ

अच्छी रिपोर्टिंग के लिए संवाद और संपर्क बहुत जरूरी - गृहमंत्री बाला बच्चन

भारतीय पत्रकार संघ द्वारा धार जिले के मनावर में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महासम्मेलन में गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि अच्छी रिपोर्टिंग के लिए संवाद और संपर्क बहुत जरूरी है; 15 राज्यों के 2 हजार से अधिक पत्रकार शामिल हुए।

અનુવાદ ટૂંક સમયમાં આવી રહ્યો છે. આ લેખ હજી ગુજરાતીમાં ઉપલબ્ધ નથી, તેથી તમે તેને हिन्दीમાં વાંચી રહ્યા છો.

मीडिया अलंकरण समारोह में पत्रकारों का सम्मान
ફોટો: Photo: Biswarup Ganguly / Wikimedia Commons (CC BY 3.0)

भारतीय पत्रकार संघ द्वारा धार जिले के मनावर स्थित कृष्णा पैलेस में राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महासम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री रघुवर दयाल गोहिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने कहा कि अच्छी रिपोर्टिंग के लिए संवाद और संपर्क बहुत जरूरी है। साथ ही एक पत्रकार को सामाजिक सरोकारों का भी ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति तथा धार जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक हीरालाल अलावा ने की। महासम्मेलन में देश के 15 राज्यों के लगभग 2 हजार से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया।

बच्चन ने आगे कहा कि पत्रकारों द्वारा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई जो सराहनीय है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए 10 हजार रुपये सम्मान श्रद्धा निधि का प्रावधान रखा है। इसी प्रकार दुर्घटना में घायल होने पर 2 लाख तथा दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर 15 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है।

जिले की प्रभारी एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और व्यवस्थापिका के बाद पत्रकार चौथा स्तम्भ होता है। आजादी के समय पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। प्रदेश में नई सरकार आने के बाद विकास की गंगा बहना आरम्भ हो गई है। प्रदेश में हर 40-50 किलोमीटर की दूरी में संस्कृति की भिन्नता देखने को मिलती है। यह संस्कृति फले-फूले। विभिन्न संस्कृतियाँ स्वच्छन्द रूप से विचरण करे। सरकार गौण्ड संस्कृति को बढ़ावा दे रही है।

सनसनी शो के मशहूर एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी समारोह का मुख्य आकर्षण रहे और उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा। महासम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द गौतम, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनावर श्री सत्यनारायण दर्रो, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राजेश बादल, प्रकाश हिन्दुस्तानी, प्रकाश श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, सुदेश तिवारी, सेवानिवृत्त अपर संचालक जनसंपर्क सुरेश तिवारी व अन्य वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों को तीर कमान तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सीहोर जिले से भी रही गरिमामयी उपस्थिति। सीहोर जिले से भी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रघुवर दयाल गोहिया के नेतृत्व में संघ के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पुष्प शर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार साथी ए आर शेख मुंशी, मनोज दीक्षित मामा, अनिल जावरिया, संजय त्यागी, संतोष सोनी, राहुल मालवीय, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सीएल केवट, राजा शर्मा आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

બધું જુઓ